पूजा बत्रा ने नए परिवार के साथ शेयर की तस्वीर
ऐक्ट्रेस बीती 4 जुलाई को नवाब शाह के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। पूजा बत्रा ने नवाब शाह के साथ करीब 5 महीने की डेटिंग के बाद दिल्ली में आर्य समाज की पद्धति से शादी की और निकाह भी किया। ऐक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी के बाद की तस्वीर शेयर करके शादी की जानकारी दी थी। इस समय पूजा बत्रा और नवाब शाह अपनी शादी को एंजॉय कर रहे हैं। अब पूजा बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी समारोह की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने नए परिवार के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में पूजा बत्रा एक खूबसूरत लंहगे और गोल्ड ज्वेलरी में मंच पर अपनी सिस्टर इन लॉ और नीस के साथ पोज देते नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उन्होंने कैप्शन लिखा, खूबसूरत सिस्टर इन लॉ और नीस के साथ मेरा नया परिवार। पूजा बत्रा की इस पोस्ट के बाद नवाब शाह खुद रोक नहीं पाए और उस पर कॉमेंट किया।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Zcin8s
Comments
Post a Comment