रणबीर कपूर को रिद्धिमा ने ऐसे किया है बर्थडे विश, ताकि पिता ऋषि कपूर की न महसूस हो कमी

रणबीर कपूर आज 28 सितम्बर को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। यह पहली बर्थडे होगा, जब उनके पिता ऋषि कपूर उन्हें विश करने के लिए इस दुनिया में नहीं हैं। रणबीर कपूर की बहन रिद्दिमा ने अपने भाई को सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश किया है और उन्होंने इस विश में ऋषि कपूर को भी शामिल रखा है। रिद्धिमा ने रणबीर के कई बेहतरीन तस्वीरों का कोलाज फोटोज़ शेयर किया है, जिसमें परिवार के कई और सदस्य नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में रणबीर और रिद्धिमा के पापा ऋषि कपूर भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के कोलाज के साथ रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा है, 'Happiest bday AWESOMENESS! तुम्हें ढेर सारा प्यार।' आज राज कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन का भी बर्थडे है। रिद्धिमा ने रीमा जैन के साथ भी अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की है और उन्हें भी बर्थडे विश करते हुए उनके लिए ढेर सारा प्यार लिखा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर की अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' है, जिनमें उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भई नजर आनेवाली हैं। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और अक्किनेनी नागार्जुन भी अहम रोल में हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म इस साल 4 दिसम्बर को रिलीज होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2HDkf6b

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार