सेक्शुअल असॉल्ट केस में अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने भेजा समन

फिल्ममेकर को सेक्शुअल हैरासमेंट केस में मुंबई पुलिस ने समन किया है। उन पर बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने रेप सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। बताया जा रहा है कि अनुराग को गुरुवार को मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंचना है। अनुराग को पुलिस ने गुरुवार को बुलाया है ANI के ट्वीट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप को गुरुवार को वर्सोवा पुलिस स्टेशन बुलाया है। उन पर ऐक्ट्रेस के यौन उत्पीड़न का आरोप है। अनुराग को 11 बजे पहुंचना है। ऐक्ट्रेस ने वीडियो जारी करके लगाया था आरोप बीते दिनों ऐक्ट्रेस ने वीडियो जारी करके अनुराग कश्यप के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया था कि अनुराग और उनकी दोस्ती फेसबुक पर हुई। इसके बाद वह अनुराग से मिलीं। ऐक्ट्रेस ने बताया था कि तीसरी मुलाकात पर अनुराग ने उन्हें घर बुलाया था और वहां उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। राज्यपाल से मिल चुकी हैं ऐक्ट्रेस ऐक्ट्रेस ने अनुराग के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज करवाया था। ऐक्ट्रेस लगातार अनुराग की गिरफ्तारी की मांग कर रही थीं। साथ ही उन्होंने अपनी जान को भी खतरा बताया था। इस सिलसिले में वह रामदास आठवले के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल से भी मिली थीं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3480485

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार