किसानों का अपमान करने के आरोप में कंगना रनौत के खिलाफ केस

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस इस समय लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब अपने बेबाक बयान के लिए चर्चित कंगना के खिलाफ कर्नाटक को एक कोर्ट में मामला दर्ज किया गया है। ऐक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज मामले में कहा गया है कि उन्होंने कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों का अपमान किया है। कंगना रनौत ने किया था ट्वीट दरअसल, कृषि बिल को लेकर कंगना रनौत ने एक ट्वीट किया था। उनके इस ट्वीट पर कहा जा रहा था कि उन्होंने किसानों का अपमान किया है और इसको लेकर कई जगह किसानों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। वहीं, कंगना रनौत ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसानों का अपमान नहीं किया है। कृषि बिल का किसान कर रहे विरोध बताते चलें कि केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ देशभर में कई किसान संगठन विरोध कर रहे हैं। कृषि बिल के खिलाफ 25 सितंबर को किसान और राजनीतिक संगठनों ने भारत बंद रखा था। इसका मिलाजुला असर देखने को मिला। कंगना रनौत का बीएमसी से विवाद बीते दिनों कंगना रनौत के मुंबई को पीओके कहने के बयान के बाद उनकी महाराष्ट्र सरकार से तकरार शुरू हुई और इसके बाद बीएमसी ने उनका दफ्तर में तोड़फोड़ की। हालांकि, बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीएमसी की इस कार्रवाई को लेकर फटकार लगाई है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3cvBJwK

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार