बॉलिवुड की इन फिल्मों ने दिखाया शहीद भगत सिंह के देशप्रेम का जज्बा

28 सितंबर को भारत के सबसे महान क्रांतिकारियों में से एक शहीद भगत सिंह का जन्मदिन होता है। शायद ही भारत में कोई भगत सिंह के बलिदान से परिचित नहीं होगा। बॉलिवुड ने भी कई फिल्में बनाकर भगत सिंह को अपने तरीके श्रद्धांजलि दी है। अगर आप भी भगत सिंह के देशप्रेम का जज्बा देखना चाहते हैं तो उनके जन्मदिन पर ये बॉलिवुड फिल्में देख सकते हैं।

भारत के सबसे महान क्रांतिकारियों में से एक भगत सिंह माने जाते हैं। 28 सितंबर को भगत सिंह का जन्मदिन होता है तो इस मौके पर आप बॉलिवुड की कुछ बेहतरीन फिल्में देख सकते हैं जिनमें भगत सिंह के देशप्रेम के जज्बे को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है।


बॉलिवुड की इन फिल्मों ने दिखाया शहीद भगत सिंह के देशप्रेम का जज्बा

28 सितंबर को भारत के सबसे महान क्रांतिकारियों में से एक शहीद भगत सिंह का जन्मदिन होता है। शायद ही भारत में कोई भगत सिंह के बलिदान से परिचित नहीं होगा। बॉलिवुड ने भी कई फिल्में बनाकर भगत सिंह को अपने तरीके श्रद्धांजलि दी है। अगर आप भी भगत सिंह के देशप्रेम का जज्बा देखना चाहते हैं तो उनके जन्मदिन पर ये बॉलिवुड फिल्में देख सकते हैं।



शहीद-ए-आजम भगत सिंह
शहीद-ए-आजम भगत सिंह

'शहीद-ए-आजम भगत सिंह' बॉलिवुड में पहली फिल्म थी जो भगत सिंह की जिंदगी पर बनाई गई थी। फिल्म में प्रेम अबीद, जयराज, स्मृति बिस्वास और अशिता मजूमदार लीड रोल में थे। फिल्म का डायरेक्शन जगदीश गौतम ने किया था और इसी फिल्म में पहली बार मोहम्मद रफी ने मशहूर गाना 'सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है' गाया था।



द लेजंड ऑफ भगत सिंह
द लेजंड ऑफ भगत सिंह

अजय देवगन के लीड रोल वाली फिल्म 'द लेजंड ऑफ भगत सिंह' क्रांतिकारी भगत सिंह पर बनी अब तक की सबसे अच्छी बॉलिवुड फिल्म मानी जाती है। फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया था और इसमें अजय देवगन के अलावा सुशांत सिंह, डी संतोष, राज बब्बर, फरीदा जलाल, अखिलेंद्र मिश्रा, मुकेश तिवारी और अमृता राव जैसे मंझे हुए कलाकार भी थे। इस फिल्म के लिए अजय देवगन को नैशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था।



शहीद भगत सिंह
शहीद भगत सिंह

शहीद भगत सिंह फिल्म का डायरेक्शन केएन बंसल ने किया था। इस फिल्म में शम्मी कपूर ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में शम्मी कपूर के अलावा शकीला, प्रेमनाथ, उल्हास और अचला सचदेव मुख्य भूमिकाओं में थे।



शहीद
शहीद

मनोज कुमार की फिल्म 'शहीद' भी काफी पॉप्युलर रही है। एस राम शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मनोज कुमार के अलावा कामिनी कौशल, प्राण, इफ्तिखार, निरूपा रॉय, प्रेम चोपड़ा, मदन पुरी और अनवर हुसैन लीड रोल में थे।



शहीद-ए-आजम
शहीद-ए-आजम

'शहीद-ए-आजम' सोनू सूद की बॉलिवुड डेब्यू फिल्म थी। फिल्म में सोनू सूद के अलावा राज जुत्शी, बिन्नू ढिल्लन, मानव विज, देव गिल जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।



23 मार्च 1931 शहीद
23 मार्च 1931 शहीद

गुड्डू धनोवा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल ने भगत सिंह की भूमिका निभाई थी। फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सनी देओल, अमृता सिंह, राहुल देव, सुरेश ओबेरॉय, शक्ति कपूर और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।



रंग दे बसंती
रंग दे बसंती

राकेश ओमप्रकाश मेहरा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म यूं तो राजनीतिक भ्रष्टाचार पर बनी थी लेकिन फिल्म में भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया था।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3cGaS0T

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार