'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ पार

की हालिया फिल्म 'कबीर सिंह' में शामिल हो चुकी है। मंगलवार को फिल्म के बिज़नस में भले थोड़ी कमी आई, इसके बावजूद फिल्म 16 करोड़ रुपए के करीब कमा गई। boxofficeindia.com में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कमाई में मंगलवार को करीब बहुत हल्की गिरावट आई। फिल्म ने जहां सोमवार को करीब 17 करोड़ की कमाई की, जबकि मंगलवार को काफी कम गिरावट के साथ 16.50 करोड़ की कमाई हुई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अपने 5वें दिन में 104 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म पहले वीकेंड पर करीब 130 करोड़ का आकड़ा पार कर लेगी। इस फिल्म का कलेक्शन सोमवार को करीब 17 करोड़ रुपए रहा और यह अब ब्लॉक बस्टर की लिस्ट में शुमार हो चुकी है। शाहिद की यह फिल्म मुंबई, पुणे और साउथ में अच्छा बिज़नस कर रही है। ओपनिंग डे शुक्रवार को करीब 20 करोड़ से शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने शनिवार को करीब 23 करोड़ की कमाई की और रविवार को 27.75 करोड़ की कमाई की और इस तरह वीकेंड पर कुल 70.75 करोड़ की कमाई हुई। फिल्म की अब तक की कमाई पर एक नजर शुक्रवार: करीब 20,00,00,000 रुपए शनिवार: करीब 23,00,00,000 रुपए रविवार: करीब 27,75,00,000 रुपए सोमवार: करीब 17,00,00,000 रुपए मंगलवार: करीब 16,50,00,000 रुपए कुल कमाई: 1,04,25,00,000 रुपए 'कबीर सिंह' सुपरहिट तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का ऑफिशल हिंदी रीमेक है। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की 'कबीर सिंह' एक लव स्टोरी है, जिसका हिंदी रीमेक बनाते समय उन्होंने कहानी को मूल फिल्म की तरह ही रहने दिया। फिल्म में शाहिद के परफॉर्मेंस की जबरदस्त प्रशंसा हो रही है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YdDabb

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार