अर्जुन ने ट्रोलर्स से कहा, 'तुम अपने को देख लो यार'

कि पिछली कुछ फिल्में पर्दे पर असफल हुईं लेकिन उनकी स्ट्रॉन्ग फैन फॉलोइंग है। अर्जुन के फैन्स हमेशा उन्हें सपॉर्ट करते हैं। लोग उनके अंदाज के कायल हैं और ऐक्टर के तौर पर उन्हें काफी पसंद किया जाता है। अपनी फिल्मों और फिटनेस के लिए अर्जुन कितनी मेहनत करते हैं यह किसी से छिपा नहीं है। हालांकि, अर्जुन कपूर ट्रोलर्स के निशाने पर भी हमेशा रहते हैं। एक समय उनके वजन को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। अब अर्जुन ने खुलकर ट्रोलर्स को जवाब दिया है। अर्जुन कपूर ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। अर्जुन ने कहा, जिसने भी वजन कम करने, वजन बढ़ाने का सफर तय किया है या फिर किसी हेल्थ प्रॉब्लम का शिकार है, उसे पता है कि यह कितना मुश्किल होता है। लाखों लोग हर रोज इससे गुजरते हैं। मेरे बारे में लोगों को बस इसलिए पता है क्योंकि मैं पब्लिक स्पेस में हूं।' अर्जुन ने आगे कहा, 'बड़ा पर्दा आपको फिटनेस को लेकर भ्रमित करता है। लोगों को लगता है कि दुनिया स्क्रीन पर दिख रहे मॉडल्स की तरह होनी चाहिए। एक पॉइन्ट के बाद यह सही नहीं है। उस तरह दिखने के लिए काफी मेहनत, समय और पैसा लगता है। हेल्दी होना ज्यादा महत्वपूर्ण है। अगर आप किसी को सपॉर्ट नहीं कर सकते हैं तो उनको नीचा दिखाने का आपको कोई अधिकार नहीं है। इसकी शक्ल ऐसी है, हाइट वैसी है, पतला है, मोटा है, तुम अपने आप को देख लो यार।' बता दें कि अर्जुन कपूर पहले बढ़े हुए वजन का शिकार थे। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपनी फिटनेस के लिए काफी मेहनत की है। वह सोशल मीडिया पर भी अकसर जिम से अपनी तस्वीरें और विडियोज शेयर करते हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times http://bit.ly/2RvUg1m

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार