ईशा ने हेमा मालिनी को बना डाला दुल्हन
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस हाल ही में दूसरी बार मां बनीं। इन दिनों अपने मदरहुड को इंजॉय कर रहीं ईशा ने अपनी मां हेमा मालिमी एक क्यूट तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह काफी अलग नजर आ रही हैं। दरअसल हेमा की इस तस्वीर के लिए फिल्टर का इस्तेमाल किया गया है। फिल्टर का इस्तेमाल कर ईशा ने मां को दुल्हन वाला लुक दे दिया है। इस तस्वीर में हेमा दुपट्टा ओढ़े हुए मांग टीका, नेकलेस, कानों में इयर रिंग्स और नथ के साथ दिखाई दे रही हैं। काजल के साथ ही उनकी आंखों का आकार भी काफी बड़ा दिख रहा है। पिंक कलर की लिपस्टिक और लाल बिंदी में हेमा काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं हेमा। उन्होंने अपनी मां हेमा की इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, ' मेरी मां को उन ऐप का इस्तेमाल करना काफी पसंद है जिनमें वह कई अलग अवतार में बदल सकती हैं और यह तस्वीर काम पर जाने से बिल्कुल पहले खींची गई है। (हमारे अंदर के बचपना को सामने लाने की जरूरत है। उनके सभी फैन्स को समर्पित, खासतौर पर रूस के फैन्स को।' बता दें कि हाल ही में ईशा ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने मिराया रखा है। इससे पहले उन्हें एक और बेटी है, जिसका नाम उन्होंने राध्या रखा है। बता दें कि ईशा ने 2012 में बिज़नसमैन भारत तख्तानी से शादी रचाई थी। तमिल फिल्म से डेब्यू करने वालीं की पहली हिन्दी फिल्म थी, 'सपनों का सौदागर'। 150 से ज्यादा बॉलिवुड फिल्मों में नजर आ चुकीं हेमा मालिनी ने 1970 में धर्मेन्द्र के साथ पहली फिल्म 'तुम हसीन मैं जवां' में नजर आईं और साल 1980 में उन्होंने उनके साथ शादी रचा ली।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times http://bit.ly/2Yb2SNt
Comments
Post a Comment