पर्दे पर साथ दिखेंगे नवाज और अनुराग कश्यप

और ने पहली बार 1999 में फिल्म 'शूल' में साथ काम किया था। नवाजुद्दीन ने फिल्म में ऐक्टिंग की थी, वहीं अनुराग ने इसके डायलॉग्स लिखे थे। इसके बाद दोनों ने 'ब्लैक फ्राइडे', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' समेत कई प्रॉजेक्ट में साथ में काम किया। एक बार फिर दोनों के साथ काम करने की खबर है। इस बार ऑफ स्क्रीन नहीं, बल्कि दोनों ऑन स्क्रीन साथ में नजर आएंगे। खबर है कि नवाजुद्दीन की आने वाली फिल्म '' में अनुराग कश्यप कैमियो करते नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन नवाजुद्दीन के भाई शम्स सिद्दीकी कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ ही वह अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं। अनुराग कश्यप ने मुंबई मिरर से बातचीत में कहा, 'हां, मैं फिल्म कर रहा हूं और अभी के लिए मैं इतना ही बता सकता हूं। पहली बार है जब नवाज ने मुझसे कुछ करने के लिए कहा है और मुझे उन पर भरोसा है।' हालांकि, अनुराग ने अभी शूटिंग डेट्स तय नहीं की हैं। बता दें कि इस फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ मौनी रॉय काम कर रही थीं लेकिन प्रड्यूसर के साथ अनबन के बाद वह फिल्म से बाहर हो गईं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times http://bit.ly/2XrAVE5

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार