आपने देखा शाहिद और ईशान का क्रेज़ी डांस?
इन दिनों अपनी लेटेस्ट फिल्म '' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म 5 दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। हालांकि, यहां हम आपको कुछ और दिखाने जा रहे हैं, जो वाकई मजेदार है। दरअसल, शाहिद और उनके भाई का एक विडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें दोनों डांस करते दिख रहे हैं। इस विडियो में ईशान और शाहिद एक-दूसरे के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। दोनों के चेहरे पर खुशी और उनका आपसी प्यार साफ झलक रहा है। शाहिद कपूर फैन क्लब से शेयर किए गए इस विडियो पर लिखा दिख रहा, 'आज की पार्टी इनकी तरफ से।' दोनों कैमरे क्लिक्स पर ऐसे झूमते दिख रहे हैं, जैसे कोई इन्हें देख न रहा हो। इसके अलावा शाहिद की पत्नी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत विडियो शेयर किया है, जिसमें शाहिद उनके कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं और धूप की किरणें उनपर पड़ती दिख रही हैं। मीरा ने इस विडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मुझे बादलों से ढके मौसम में सूरज की किरणें दिख गईं।' बता दें कि 'कबीर सिंह' सुपरहिट तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का ऑफिशल हिंदी रीमेक है। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इस हिंदी रीमेक को बनाते समय कहानी को मूल फिल्म की तरह ही रहने दिया। फिल्म में शाहिद के परफॉर्मेंस की जबरदस्त प्रशंसा हो रही है। वहीं ईशान खट्टर को लेकर चर्चा है कि वह शाहिद की पहली फिल्म 'इश्क विश्क' के सीक्वल में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी इसे लेकर किसी तरह का ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2NsWekX
Comments
Post a Comment