बांद्रा की सड़कों पर सलमान ने चलाई साइकल

अपनी फिल्म 'भारत' के बाद से सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव नजर आ रहे हैं। सलमान खान आए दिन अपने से जुड़े विडियो फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। सलमान खान ने अपने भतीजे के जन्मदिन पर स्लो मोशन में एक विडियो शेयर किया था। इस विडियो में योहान एक बीनबैग में बैठा है, दूसरी छोर पर पिता सोहेल खान बीनबैग पर कूदते हैं, जिससे वह हवा में उछलता है, तभी सलमान खान अपने भतीजे को पकड़ लेते हैं। वहीं, मंगलवार को सलमान खान ने अपने पिता सलीम खान के साथ गाना गाते हुए विडियो शेयर किया है। इस विडियो में गायक कमाल खान, सलीम और सलमान साल 1949 में आई फिल्म 'दुलारी' से मोहम्मद रफी के गाने 'सुहानी रात ढल चुकी' गाते नजर आ रहे हैं। अब बुधवार को सलमान खान ने एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह बांद्रा की सड़कों पर साइकल चलाते नजर आ रहे हैं। विडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट से साइकल चलाना शुरू करते हैं और महबूब स्टूडियो पर जाकर रुकते हैं। सलमान खान ने साइकल से 5 मील की दूरी तय की। सलमान खान का यह विडियो टाइम लैप्स मोड में शूट किया गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान एक डांस रिऐलिटी शो के पहले एपिसोड में जज बनकर सामने आएंगे, वह इस शो को प्रड्यूस भी कर रहे हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'दबंग 3', 'एक था टाइगर', 'किक' और 'इंशाअल्लाह' के सीक्वल में नजर आएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2NdWOTm

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार