सलमान ने की पिता संग सुर मिलाने की कोशिश
वैसे तो अक्सर अपने सोशल अकाउंट पर फिल्मों या अपने काम से जुड़ी चीजें शेयर किया करते हैं, लेकिन इन दिनों उनके पोस्ट का अंदाज़ बदला-बदला सा नजर आ रहा है। सलमान इन दिनों अपने परिवार वालों के साथ वक्त बिता रहे हैं और इन पलों को विडियो में कैद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रहे हैं। लेटेस्ट विडियो अपने पिता और स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान के साथ शेयर किया है। इस विडियो में सलमान अपने पिता के साथ सुर मिलाते दिख रहे हैं। इस विडियो में सिंगर कमाल खान भी दिख रहे हैं। सलीम और सलमान साल 1949 में आई फिल्म 'दुलारी' से के गाने '' गाते नजर आ रहे हैं। इस विडियो के कैप्शन में सलमान ने लिखा, 'हमारी फैमिली के सुल्तान, टाइगर और भारत गा रहे हैं।' हालांकि, विडियो को देखकर साफ पता चल रहा कि सलमान के लिए सलीम खान के साथ सुर मिलाना कितना मुश्किल पड़ रहा। लोगों को यह विडियो काफी पसंद आ रहा है और इंस्टाग्राम पर इसे अब तक 28 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। हाल ही में सलमान ने कई और विडियो शेयर किए, जिनमें वह घर के बच्चों के साथ मजा-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। एक विडियो में जहां मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे के साथ गेम खेलते नजर आ रहे थे, वहीं बहन अर्पिता के बेटे के कंधे पर सवार भी दिखे। इन सबके अलावा उनका वर्कआउट विडियो भी इन दिनों खूब सुर्खियों में रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में हिट फिल्म 'भारत' दे चुके सलमान अब 'दबंग 3' की तैयारी में जुट गए हैं। इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आनेवाली हैं। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म 'इंशाअल्लाह' है, जिसमें आलिया भट्ट भी होंगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2RBdXEZ
Comments
Post a Comment