मलाइका ने किया अर्जुन के लिए प्यार का इजहार

आखिरकार ने पब्लिकली के साथ अपने प्यार का इजहार कर ही डाला और यह खास मौका था ऐक्टर के बर्थडे का। मलाइका और अर्जुन कपूर की एक नई तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही, जिसमें ऐक्ट्रेस ऐक्टर का हाथ थामे नजर आ रही हैं। मलाइका ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। केवल 9 घंटे पहले शेयर किए इस तस्वीर को अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। अर्जुन के लिए अपने प्यार को बयां करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा है, 'हैपी बर्थडे मेरे क्रेज़ी, फनी और अमेजिंग अर्जुन कपूर। प्यार और खुशी हमेशा।' हालांकि, कैप्शन से भले उन्होंने अपने इस प्यार का खुलकर इजहार न किया हो, लेकिन उनकी तस्वीर काफी कुछ कहती नजर आ रही है। इस तस्वीर में मलाइका अर्जुन का हाथ थामे शर्माती हुई सी उनके पीछे खड़ी नजर आ रही हैं। अब इस तस्वीर पर अर्जुन के रिऐक्शन का इंतज़ार है। बता दें कि 26 जून को अर्जुन कपूर का जन्मदिन था और इस स्पेशल डे को सिलिब्रेट करने के लिए मलाइका के साथ वह इंडिया से बाहर गए थे। वकेशन पर जाते समय एयरपोर्ट से दोनों की कई तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं। बता दें कि पिछले काफी समय से दोनों अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं। दोनों ने न तो अब तक अपने इस रिलेशनशिप को अब तक ऑफिशल किया है और न ही इससे इनकार ही किया है। हाल में इनकी शादी को लेकर भी चर्चा जोरों पर थी। हालांकि, मलाइका और अर्जुन के पापा बोनी कपूर दोनों ने इस शादी की खबरों को अफवाह बताया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2xgj5Fg

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार