लंदन में छाया रितिक की सुपर 30 का जलवा
की मचअवेटेड फिल्म बिहार में आईआईटी की कोचिंग चलाने वाले गणितज्ञ के जीवन पर आधारित है। रितिक इस फिल्म में आनंद का किरदार निभाने रहे हैं। रितिक रोशन इसमें ऐसे गणितज्ञ के किरदार में नजर आएंगे, जो 30 छात्रों को आईआईटी-जेईई की प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करते है। रितिक को इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं। हाल ही में आनंद कुमार लंदन की कैंब्रिज विश्वविद्यालय में यूके-एशिया समिट में भाग लेने गए थे। वहां उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की। आनंद कुमार ने इस कार्यक्रम के कुछ फोटोज भी शेयर किए हैं जिन्हें देख कर लग रहा था कि विदेश में भी लोगों को इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि केवल भारत में ही नहीं बल्कि लंदन में भी सुपर 30 की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आनंद ने बताया कि किस तरह फिल्म में शिक्षा के महत्व को दिखाया गया है। गणितज्ञ आनंद कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी लंदन यात्रा से तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'लंदन भी फिल्म सुपर 30 का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।' बता दें फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी। आनंद ने वहां बातचीत में बताया कि शिक्षा किसी भी जगह के लिए सबसे महत्वपूर्ण होती है। शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है। आनंद ने बताया कि बचपन में वह कैंब्रिज से पढ़ाई करना चाहते थे लेकिन आर्थिक परिस्थितियों के कारण वह ऐसा नहीं कर पाए।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZOyyIJ
Comments
Post a Comment