कैट ने शेयर की 'टिप टिप बरसा' शूट की तस्वीर
मोहरा फिल्म के हिट सॉन्ग का रीमेक फिल्म सूर्यवंशी में दिखाई देगा, यह खबर तो अब तक आप तक पहुंच चुकी होगी। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ इस गाने की शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं। कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शूट की एक झलक फैंस के साथ शेयर की है जिसमें अक्षय और कटरीना भीगे हुए हैं और सिर पर तौलिया लपेटे हैं। दोनों की इस तस्वीर पर फराह खान ने कॉमेंट किया है कि यह लुक काफी अच्छा लग रहा है और पूरे गाने में इसको रखते हैं। बता दें कि ओरिजिनल सॉन्ग में अक्षय के साथ रवीना टंडन थीं और उन्होंने पीली साड़ी में सेक्सी डांस मूव्स दिए थे। अक्षय कुमार हाल ही में इस गाने के बारे में पोस्ट कर चुके हैं कि अगर इस गाने को रीमेक में उनकी जगह किसी और को लिया जाता तो उन्हें निराशा होती। रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी 27 मार्च को रिलीज हो रही है। रोहित अक्षय कटरीना को पहली बार इस फिल्म में डायरेक्ट करेंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times http://bit.ly/2xd7gQk
Comments
Post a Comment