अर्जुन पटियाला: यलो साड़ी में कृति का डांस

'अर्जुन पटियाला' का फर्स्ट सॉन्ग 'मैं दीवाना तेरा' रिलीज़ हो चुका है, जिसमें और के साथ-साथ फुकरे फेम वरुण शर्मा भी हैं। इस गाने में भी तीनों सितारे जमकर झूमते-गाते नजर आ रहे हैं। इस सॉन्ग में कृति यलो कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। कृति इस पूरे गाने में बेहद चुलबुली नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म कॉमिडी से भरपूर है। 2 मिनट 24 सेकंड के इस विडियो में आंख मारते हुए कृति एंट्री मारती हैं। दिलजीत वाइट कलर के सूट में ब्लैक पगड़ी में दिख रहे हैं और वह गाने के जरिए कृति को इम्प्रेस करने की पूरी कोशिश करते नजर आते हैं। इस गाने को गाया है मशहूर सिंगर ने और इसके म्यूजिक कम्पोजर सचिन-जिगर हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ किया गया। फिल्म में कृति पत्रकार रितु का रोल निभा रही हैं और दिलजीत एक छोटे शहर के लड़के के रोल में दिखेंगे, जो एक पुलिस वाला भी है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सनी लियोनी का आइटम नंबर भी है। फिल्म 26 जुलाई 2019 को रिलीज होगी। बता दें कि इसी दिन कंगना रनौत की फिल्‍म 'मेंटल हो क्‍या' भी रिलीज हो रही है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Lklxmv

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार