रंगोली ने सुनयना मामले पर किया और खुलासा

रितिक रोशन के परिवार के लिए अपनी खिलाफत जारी रखते हुए कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने मंगलवार को कुछ और ट्वीट किए हैं। उन्होंने इन ट्वीट्स में रोशन परिवार पर कंगना को टॉर्चर करने और नींद की दवाएं देने का आरोप लगाया है। रोंगोली ने रीसेंट ट्वीट में दावा किया है कि वह सुनयना के टच में रही हैं और वह हर वक्त रोती रहती थीं। उन्होंने यह भी लिखा कि मीडिया से बात करने के बाद से सुनयना का फोन स्विच ऑफ है। वह लिखती हैं, 'बीते एक महीने से सुनयना कंगना को हर दिन फोन कर रही हैं उन्होंने मुझसे बात की और हर वक्त रोती रहतीं। जबसे उन्होंने मीडिया से बात की है उनका फोन स्विच ऑफ है। उन्होंने मुझे बताया कि उनका परिवार न सिर्फ उन्हें मारता है बल्कि नींद की दवाएं भी देता है।' रंगोली का यह रिऐक्शन सुनयना के कथित बॉयफ्रेंड रुहैल अमीन के इंटरव्यू आने के बाद आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा था कि रिश्ते का विरोध करने की वजह जानकर वह शुरू में शॉक्ड रह गए थे। उन्होंने कहा था धर्म की वजह से किसी को आतंकवादी कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। बता दें कि सुनयना ने बताया था कि उनके पिता राकेश रोशन ने उन्हें इसलिए थप्पड़ मारा था कि वह मुस्लिम इंसान से प्यार करती हैं। इसीबीच रोशन फैमिली के करीबी सॉर्सेस का कहना है कि परिवार का दावा है कि सुनयना काफी नाजुक स्थिति में हैं और उन्होंने परिवार से रिक्वेस्ट की है कि कठिन वक्त पर निजता का सम्मान करें।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times http://bit.ly/2ZKeQ0S

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार