'दबंग 3' : सलमान के पिता का रोल करेंगे प्रमोद

सलमान खान इस समय अपनी फिल्म 'दबंग 3' पर काम कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में स्टार कास्ट वही होगी, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और अन्य लोग शामिल हैं। वहीं, फिल्म के निर्माताओं ने चुलबुल पांडे के सौतेले पिता प्रजापति पांडे की भूमिका निभाने वाले विनोद खन्ना की जगह पर उनके भाई प्रमोद खन्ना नजर आएंगे। प्रजापति पांडे की भूमिका निभाने वाले विनोद खन्ना का 27 अप्रैल 2017 को निधन हो गया था। इसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने इस महत्वपूर्ण किरदार को निभाने के लिए प्रमोद खन्ना का नाम फाइनल किया। सलमान खान ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर पर एक विडियो शेयर किया है। इस विडियो में वह प्रमोद खन्ना को लोगों से मिलवाया। इस विडियो में सलमान खान के साथ प्रमोद खन्ना, सोनाक्षी सिन्हा, प्रभुदेवा नजर आ रहे हैं। फिल्म 'दबंग 3' 20 दिसंबर को रिलीज होगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Ye8juR

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार