अर्जुन को 'चाचा' अनिल ने ऐसे किया बर्थडे विश
इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर हर कोई उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहा है। बर्थडे पर उन्हें सबसे खास और स्पेशल बधाई अपने चाचू से मिली है। अनिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यार भरे अंदाज में भतीजे अर्जुन कपूर को बर्थडे विश किया है। दरअसल अनिल ने फोटो कोलाज शेयर किया है, जिसमें उनके और अर्जुन के कुछ खास पलों की तस्वीरें हैं। अनिल ने इस फोटो कोलाज के साथ एक प्यार भरा संदेश भी लिखा है। इन फोटोज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अर्जुन और अनिल का रिश्ता काफी गहरा है। रील लाइफ पर भी दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी। दोनों की साथ में आई मूवी मुबारकां को भी फैंस ने पसंद किया था। कुल मिलाकर चाचा-भतीजे की यह जोड़ी ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों पर ही हिट है। परिवार में कई मौकों पर दोनों एक-दूसरे का साथ देते नजर आए हैं। अर्जुन की बॉन्डिंग अनिल के बच्चों सोनम, रिया और हर्षवर्धन के साथ भी बहुत अच्छी है। सोनम-आनंद की शादी में अर्जुन एक बड़े भाई की पूरी जिम्मेदारी निभाते दिखे थे। अर्जुन मलाइका अरोरा के साथ अपनी शादी और अफेयर को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं करियर की बात करें तो अर्जुन कपूर निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की अपकमिंग मूवी 'पानीपत' में दिखेंगे जिसमें उनके साथ संजय दत्त और कृति सेनन भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। वहीं अनिल 'तख्त' और 'मलंग' जैसी फिल्मों में अभिनय करते नजर आएंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2FwUhNI
Comments
Post a Comment