सलमान ने पिता सलीम खान के साथ गाया गाना

बॉलिवुड सुपरस्टार आजकल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। इसके माध्यम से सलमान खान अपने प्रशंसकों को अपनी निजी जिंदगी और फिटनेस गतिविधियों की झलकियां दिखाते रहते हैं। वहीं अब सलमान खान ने एक विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस विडियो में सलमान खान अपने पिता व मशहूर पटकथा लेखक के साथ गाना गाते नजर आ रहे हैं। 53 वर्षीय सलमान खान ने मंगलवार की शाम को अपने ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गायक कमाल खान, सलीम और सलमान साल 1949 में आई फिल्म 'दुलारी' से मोहम्मद रफी के गाने 'सुहानी रात ढल चुकी' गाते नजर आ रहे हैं। इस विडियो के कैप्शन में सलमान खान ने लिखा, 'हमारे परिवार के सुल्तान, टाइगर और भारत... गाना गा रहे हैं।' सलमान खान आने वाले समय में'दबंग 3' और 'इंशाअल्लाह' में नजर आएंगे। इससे पहले उनकी फिल्म 'भारत' आई थी। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2LmNMkj

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार