रणवीर सिंह ने अपने फैन के साथ ली सेल्फी

बॉलिवुड के सुपरस्टार इस समय लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म '83 की शूटिंग में व्यस्त हैं। कबीर खान के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 1983 में क्रिकेट विश्व कप में हुई भारत की जीत की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। अब लंदन में रणवीर सिंह ने अपने एक फैन के साथ सेल्फी ली। फैन के साथ ली गई यह सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही में वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मैच के दौरान रणवीर सिंह को स्टेडियम में मौजूद अपने फैंस के साथ बातचीत करते देखा गया था। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा साकिब सलीम, आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क और साहिल खट्टर भी प्रमुख भूमिका में हैं। रणवीर सिंह फिल्म में पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाएंगे, जबकि सुनील गावस्कर की भूमिका में ताहिर राज भसीन और मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका में साकिब सलीम नजर आएंगे। फिल्म को अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज किया जाना है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2NjqqyD

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार