...तो इसलिए 'गुडन्यूज' नहीं दे रहे हैं प्रियंका-निक

और ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। उनकी शादी की चर्चा सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दुनिया भर में हुई थी। शादी के बाद से ही कपल दुनिया भर में सुर्खियों में रहता है। इन दिनों निक के भाई जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी से दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सामने आ रही हैं। दोनों के रोमांस को देखते हुए फैन्स को इंतजार है कि प्रियंका और निक 'गुड न्यूज' कब देंगे। अब इस बारे में कुछ खबरें सामने आई हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका और निक अपनी फैमिली स्टार्ट करना चाहते हैं। हालांकि 'सकर' स्टार निक जोनस आने वाले दिनों में जोनस ब्रदर्स के साथ टुअर पर होंगे। ऐसे में वह पीसी को अपना समय नहीं दे पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सफर में निक प्रियंका के साथ ही रहना चाहते हैं। लेकिन टुअर की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पाएगा। खबरों की मानें तो प्रियंका और निक फैमिली शुरू करने के लिए एक्साइटेड हैं। निक प्रियंका और अपने बच्चे को पूरा समय देना चाहते हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2xhCp54

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार