रणधीर कपूर ने बताया, आलिया भट्ट और रणबीर फैमिली के साथ क्यों गए हैं राजस्थान

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फैमिली के साथ रणथम्भौर गए हैं। उनकी इस ट्रिप को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। परिवार के साथ होने पर उनकी इंगेजमेंट की खबरें आ रही हैं। हालांकि रणधीर कपूर ने अब जो कहा है उससे दोनों के फैन्स निराश हो सकते हैं। रणबीर के चाचा रणधीर ने बताया है कि सब लोग वहां क्यों गए हैं। रणधीर ने बताया, गलत है मंगनी की खबर रणबीर के अंकल रणधीर कपूर ने उनकी इंगेजमेंट की खबरों पर बयान दिया है। इंडियनएक्सप्रेस.कॉम की खबर के मुताबिक, रणधीर ने बताया है कि रणबीर और आलिया परिवार के साथ राजस्थान छुट्टियां मनाने गए हैं। उन्होंने इंगेजमेंट के बारे में कहा, यह सच नहीं है। अगर रणबीर और आलिया की मंगनी होती तो मैं और मेरा परिवार भी आज वहां होता। रणबीर, आलिया और नीतू नए साल पर छुट्टियां मनाने गए हैं। उनकी सगाई की खबर गलत है। नीतू कपूर के इंस्टाग्राम पोस्ट के हैं चर्चे रणबीर और आलिया के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी राजस्थान छुट्टियां मनाने गए हैं। नीतू कपूर ने रणवीर और रणबीर के साथ तस्वीर पोस्ट की थीं जो काफी चर्चा में है। नीतू कपूर के अलावा रणवीर की बहन रिद्धिमा, बहनोई और भांजी भी हैं। वहीं आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भी साथ में हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2WUJkxP

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार