मनोज तिवारी फिर से बन गए पापा, हॉस्पिटल से दिखाई नन्ही बिटिया की पहली झलक

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी पापा बन गए हैं। सांसद मनोज तिवारी के घर बुधवार को बेटी ने जन्म लिया। मनोज तिवारी ने यह खुशखबरी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्विटर पर यह खुशखबरी शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा है, 'मेरे घर आयी एक नन्ही परी... I am blessed with a baby girl... जय जगदंबे।' मनोज तिवारी ने जैसे ही यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की कि उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं। सांसद मनोज तिवारी की एक बेटी और है जो मुंबई में पढ़ाई कर रही है। मनोज तिवारी उनसे मिलने के लिए अक्सर मुंबई भी जाते हैं। भोजपुरी ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने मनोज तिवारी को बेटी होने की बधाई दी और यह खुशखबरी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बता दें कि मनोज तिवारी 2013 में बीजेपी में शामिल हुए और 2014 के लोकसभा चुनावों में उत्तर पूर्वी दिल्ली से पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। उन्होंवे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को हराया था और बाद में वह दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष बने। उनके नेतृत्व में पार्टी ने निगम का चुनाव लड़ा। साल 2019 में एक बार फिर उत्तर पूर्वी दिल्ली की ही सीट से मनोज तिवारी ने लोकसभा का चुनाव लड़ा और विजयी रहे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/350waE2

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार