वीडियो: पीठ पर वाइफ और मिलिंद का वर्काउट
कोरोना वायरस आउटब्रेक की वजह से पूरा भारत लॉकडाउन है। ऐसे में बॉलिवुड सिलेब्स घर पर ही फिटनेस रूटीन फॉलो कर रहे हैं। इसी बीच मिलिं द सोमन ने अपनी वाइफ अंकिता के साथ एक्सर्साइज का विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और वॉर्निंग दी है कि पहली एक्सर्साइज ये वाली न करें। पीठ पर बैठी हैं अंकिता को देश के फिट लोगों में गिना जाता है। उन्होंने अपनी पत्नी अंकिता के साथ वर्काउट विडियो शेयर किया है। इसमें अंकिता उनकी पीठ पर बैठी नजर आ रही हैं और वह पुश-अप्स कर रहे हैं। मिलिंद ने लिखा यह मेसेज इस विडियो को शेयर करते हुए मिलिंद ने लिखा है, 8वां दिन। जो है उसके साथ काम करें। जो लोग कहते हैं उनके पास टाइम नहीं है, अब करिए। कोई दवा, कोई वैक्सीन पूरी तरह से काम करने वाले इम्यून सिस्टम से बेहतर नहीं है। सिस्टम को ठीक से काम करने के लिए एक्सर्साइज की जरूरत है। सिंपल और इफेक्टिव एक्सर्साइज ट्राई करें जैसे सूर्य नमस्कार। इससे आपका पूरा बॉडी फंक्शन इम्प्रूव होगा। अपनी पत्नी को उठाने वाली एक्सर्साइज पहले नंबर पर ट्राई न करें। मैंने 5 से शुरू किया है और 14 अप्रैल तक 12 तक पहुंचना है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/33NKA8C
Comments
Post a Comment