लॉकडाउन: चिरंजीवी की यह है 'मॉर्निंग ड्यूटी'

के कारण पूरे देश में लॉकडाउन है। देश को इस माहौल से निकालने के लिए बॉलिवुड के साथ-साथ साउथ सुपरस्टार्स भी काफी मदद कर रहे हैं। आर्थिक मदद के अलावा ये हस्तियां अपने-अपने फैंस को घर में बने रहने की नसीहत भी दे रही हैं। फैंस को प्रेरित करने के लिए वे अपनी तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं। तेलुगू सुपरस्टार ने भी हाल में एक तस्वीर शेयर की है। लॉकडाउन के दौरान मॉर्निंग ड्यूटी बताते हुए चिरंजीवी की शेयर की गई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमे चिरंजीवी पौधों में पानी डालते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है लॉकडाउन के दौरान सुबह की मेरी यही ड्यूटी है। फैंस ने की तारीफ इस पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कई फैंस ने तारीफ की है। तो कुछ ने कहा है कि अब आगे से वे भी ऐसा ही करेंगे। कुछ फैंस ने लिखा है कि चिरंजीवी इस तस्वीर में बहुत हैंडसम लग रहे हैं। कुछ दिन पहले ही आए सोशल मीडिया पर बता दें कि तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी ने कुछ ही दिन पहले ही घोषणा की है कि अब वह सोशल मीडिया पर आएंगे। सोशल मीडिया पर एक पीआर नोट के जरिए यह जानकारी दी गई थी। इस ट्वीट में लिखा गया था, 'यह उगाडी खास होने जा रहा है। आपके मेगास्टार चिरंजीवी गुरु आपसे अपने ऑफिशल सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बात करेंगे। तो उन्हें फॉलो करने और अपना प्यार जताने के लिए तैयार हो जाएं। यह कहा था चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर आपका स्वागत है मेगास्टार।' इस ट्वीट के साथ चिरंजीवी का एक वीडियो भी ट्वीट किया गया है जिसमें वह सोशल मीडिया पर आने के कारण बता रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा था, 'अब मैंने सोशल मीडिया पर आने का फैसला कर लिया है। इसका कारण यह है कि मैं अपनी सोच और अपने विचार आप सभी के साथ शेयर करना चाहता हूं। इसके अलावा, मैं आपसे क्या चाहता हूं, यह भी आपके साथ सीधे शेयर करना चाहता हूं।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2QT3MfR

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार