चमगादड़ खाने वालों पर इमरान हाशमी का गुस्सा

के कारण इस समय पूरी दुनिया के देश प्रभावित हो रहे हैं। लगभग आधी दुनिया में जैसे हालात हैं। भारत में भी केंद्र सरकार ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इन परिस्थियों पर आम लोगों के साथ ही बॉलिवुड सिलेब्रिटीज भी खीज रहे हैं। भी ऐसे लोगों में से हैं जो कोरोना वायरस फैलाने के लिए चीनी लोगों पर भड़क गए हैं। ऐसा माना जाता है कि चीन से फैलने वाला यह वायरस चमगादड़ से इंसानी शरीर में आया है। हालांकि अभी तक यह तथ्य सत्यापित नहीं है लेकिन लगता है कि इमरान ने इसी को सच मान लिया है। अपने हालिया ट्वीट में इमरान ने लिखा, 'और ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि हजारों किलोमीटर दूर बैठा कोई आदमी चमगादड़ को खाने का अपना अजीब खाने का शौक पूरा करना चाहता था।' सभी की तरह इस समय इमरान भी लॉकडाउन में हैं। हालांकि उन्होंने इस लॉकडाउनका समर्थन किया है। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'अभी की परिस्थितियों को देखते हुए उम्मीद करता हूं कि सभी लोग अपने घरों पर हैं और सुरक्षित हैं। कृपया तभी सफर करें जबकि बेहद जरूरी हो। हम खुद को कितने अनुशासन में रखते हैं, यही तय करेगा कि हम इस महामारी को कितना कंट्रोल कर सकते हैं। गलियों में नाचने को काफी वक्त मिलेगा... अपना ख्याल रखें।' गौरतलब है कि 24 मार्च मंगलवार को इमरान हाशमी का जन्मदिन भी था। इसी दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की भी घोषणा की थी। इस मौके पर उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'आज जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया। सुरक्षित रहें, अपने पास जरूरी चीजें रखें। और प्लीज इस कर्फ्यू को सीरियसली लें। केवल 21 दिन हैं और यह छोटा वक्त जल्द बीत जाएगा... सभी को प्यार।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3dzXeN0

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार