ब्रेकअप के बाद जेनिफर ने दी थी सेलेना को टिप्स

हॉलिवुड सिंगर सेलेना गोमेज और जस्टिन बीबर की लव लाइफ उस वक्त काफी चर्चा में रही, जब साल 2018 में उनका ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप से जस्टिन बीबर इतनी जल्दी उबर जाएंगे, शायद इसका अंदाजा सेलेना को पहले नहीं था। ब्रेकअप वाले साल में ही जस्टिन की लाइफ में एक नई लव लाइफ ने एंट्री मारी और इसके तुरंत बाद उन्होंने शादी भी कर ली। अपनी लाइफ में आए इस उथल-पुथल से सेलेना टूट गई थीं। हालांकि, इस दौरान सेलिना को इन सबसे बाहर निकलने में बचपन से उनकी फेवरिट रही ऐक्ट्रेस और दोस्त जेनिफर ऐनिस्टन ने उन्हें एक मां की तरह मदद की है। सेलेना ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह पहले जेनिफर से मिली थीं और उनसे दूर हो गईं, लेकिन इसके बाद फिर वह उनसे मिलीं और तब वे दोनों अच्छी दोस्त बन गईं। जेनिफर ने सेलेना को इस ब्रेकअप के स्ट्रेस और जस्टिन के एंगेजमेंट जैसी बातों से बाहर निकलने में मदद की। जेनिफर ने सेलेना ने उन्हें सलाह दी थी कि बाकी सब चीजों को छोड़कर पहले वह खुद को पसंद करें। सेलेना के उन बुरे दिनों में जेनिफर सूरज की किरणों की तरह आईं और उन्होंने खुद से प्यार करने को लेकर लाइफ की बड़ी सीख दे डाली। बता दें कि जस्टिन और हेली ने दोबारा साल 2019 में ऑफिशली शादी की। इस समारोह का आयोजन साउथ कैरोलिना में फाइव स्टार होटल मोंटेज पालमेटो ब्लफ में किया गया था। जस्टिन और हेली ने केंडल जेनर, कैमिला मोरोन और जोआन स्माल्स सहित 154 गेस्ट के सामने अपनी शादीशुदा जिंदगी के लिए शपथ ली थी। जस्टिन ने अपने इंस्टाग्राम पर हेली को किस करते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की थी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2WVujx9

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार