विडियोः लॉकडाउन में अदा शर्मा का टाइमपास

कोरोना वायरस के भारत में लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते मंगलवार को 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की। इस दौरान लोग अपने घरों में रहेंगे ताकि कोरोना वायरस से बचाव किया जा सके। वहीं, बॉलिवुड सिलेब्स भी इस समय घर पर हैं और वह इन दिनों क्या कर रहें, इसके विडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अब ऐक्ट्रेस ने बहुत ही रोचक विडियो शेयर किया है। आपके काम का है अदा शर्मा का विडियो अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बहुत ही इंटरेस्टिंग विडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। इधर, लॉकडाउन के दौरान ऐक्ट्रेस अपने घर के काम कर रही हैं। उन्होंने एक नया विडियो शेयर किया है, उसमें वह एक्सर्साइज स्टाइल में सफाई और पोंछा लगात हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'उन सभी दोस्तों को टैग करें जिन्हें आज आप यह करते देखना चाहते हैं! क्रिएटिव अदा की अदा स्टाइल! आप में से कई लोग कहते होंगे कि घर की साफ-सफाई के चक्कर में एक्सरसाइज का टाइम नहीं मिलता तो मेरे पास आपके लिए एक सॉल्यूशन है।' घर पर रहने की अपील इसके आगे अदा शर्मा ने लिखा, 'अगर फोन बजे तो ध्यान मत भटकने देना, बुलाते हैं और जा भी सकते हैं, लेकिन कोरोना के बाद तब तक लिए घर पर रहें, सुरक्षित रहें और साफ रहें।' बता दें कि इस विडियो के अलावा अदा शर्मा इंस्टाग्राम पर ऐक्टिव रहती हैं और यहां पर उनके कुछ विडियो और फोटो हैं। 10वीं क्लास में तय किया कि ऐक्ट्रेस बनना बताते चलें कि अदा शर्मा तमिल पलक्कड़ अय्यर फैमिली से हैं लेकिन मुंबई में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने 10वीं क्लास में ही तय कर लिया था कि वह ऐक्ट्रेस बनेंगी। उन्होंने फिल्म 1920 से बॉलिवुड डेब्यू किया था। वह '1920' के अलावा 'हंसी तो फंसी', 'कमांडो 2' और 'कमांडो 3' जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। बॉलिवुड फिल्मों के अलावा वह साउथ फिल्मों में भी काम कर रही हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ax9HPL

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार