अनुष्का ने काटे विराट के बाल, शेयर किया वीडियो

कोरोना लॉकडाउन के बीच आम आदमी से लेकर सिलेब्स हर कोई घर में कैद है। इस दौरान सिर्फ जरूरत के सामान के लिए ही दुकाने खोली जा रही हैं। इस बीच सिलेब्स हेल्थ, फिटनेस से लेकर पर्सनल ग्रूमिंग तक घर पर ही कर रहे हैं। अब अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली के बाल घर पर काटे और इसका वीडियो भी शेयर किया है। अनुष्का बनीं हेयर ड्रेसर अनुष्का शर्मा ऐक्ट्रेस से हेयर ड्रेसर बन गई हैं। इसकी वजह है कोरोना आउटब्रेक। लॉकडाउन के दौरान सिलेब्स ग्रूमिंग के लिए भी नहीं निकल रहे। इस बीच अनुष्का शर्मा ने अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली के बाल घर पर ही काट डाले। विराट को पसंद आया हेयरकट इस मजेदार विडियो में के बाल काटती दिखाई दे रही हैं और लास्ट में आपको उनके बिफोर- आफ्टर लुक भी दिखेंगे। विराट ने हेयरकट की तारीफ भी की है। सोशल मीडिया से कर रहे जागरूक बता दें कि कोरोना ने पूरी दुनिया में दहशत फैला रखी है। इस बीच सिलेब्स सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़े हैं। विराट और अनुष्का ने फैंस और लोगों को जागरूक करने के लिए इससे पहले भी वीडियो शेयर किया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2WLKzk5

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार