लॉकडाउन में होगा निम्मी का अंतिम संस्कार!
बॉलिवुड इंडस्ट्री में 50 और 60 के शुरुआती दशक में अपने ऐक्टिंग से लोगों का आकर्षित करने वाली ऐक्ट्रेस निम्मी का बुधवार को 87 साल की उम्र निधन हो गया। बीते महीने फरवरी में 18 तारीख को उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था। अब लोगों के मन में सवाल है कि कोरोना वायरस के चलते सरकार की तरफ से किए गए लॉकडाउन में ऐक्ट्रेस का अंतिम संस्कार कैसे किया जाएगा। इसके साथ ऐक्ट्रेस के परिजन उनके अंतिम संस्कार को लेकर परेशान हैं। देश में 21 दिन का लॉकडाउन बताते चलें कि देश में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामले को लेकर चिंतित सरकार ने 21 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने कुछ गाइनलाइन भी जारी की हैं। अगर अंतिम संस्कार के बारे में बात की जाए तो गाइलाइंस के मुताबिक, अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं है। इसके साथ ही बता दें कि शव यात्रा भी निकालने की परमिशन नहीं है। इस तरह से कहा जा सकता है ऐक्ट्रेस निम्मी के संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने की इजाजत होगी। लंबे समय से बीमार थीं निम्मी निम्मी लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं। वह बढ़ती उम्र की कई समस्याओं से पीड़ित थीं और काफी महीनों से वीलचेयर पर थीं। उन्होंने सांताक्रूज के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांस ली। बता दें कि उनका असली नाम 'नवाब बानो' था। उन्होंने एस अली राजा से शादी की थी जिनका 2007 में देहांत हो गया। निम्मी ने अपनी बहन के बेटे को अडॉप्ट किया था। यह भी पढ़ेंः निम्मी के रिश्तेदार ने कही यह बात निम्मी के बहनोई इजहार हुसैन ने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए कहा फिलहाल अभी तक ये तय नहीं किया गया है कि उनका अंतिम संस्कार कैसे किया जाएगा। हम आज रात तक इस बात का फैसला करेंगे कि उनका अंतिम संस्कार कैसे किया जाए। ऐक्ट्रेस निम्मी के निधन की जानकारी के बाद तमाम बॉलिवुड सिलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Uizrtl
Comments
Post a Comment