महेश ने बनाया खाना, सई ने शेयर किया विडियो

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' से बॉलिवुड में डेब्यू करने ने सोशल मीडिया पर विडियो शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि सई मांजरेकर के पिता और ऐक्टर खाना बनाना सीख रहे हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाउन में ऐक्ट्रेस अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किया विडियो सई मांजरेकर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो विडियो शेयर किए हैं। इनमें उनके पिता महेश मांजरेकर किचन में मसाला राइस बना रहे हैं। इस दौरान वह सई मांजरेकर खाना बनाने की बातें बता रहे हैं। ऐक्ट्रेस ने दो विडियो के अलावा एक तस्वीर भी शेयर की है। इसमें आप देख सकते हैं कि उनकी डिश बनकर तैयार है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, 'सब हाथ बटाओ! स्वाइप करके देखो हमने क्या बनाया है।' म्यूजिक विडियो 'मांझा' में नजर आई थीं सई मांजरेकर फिल्म 'दबंग 3' में सलमान खान की प्रेमिका का रोल करने वाली सई मांजरेकर हाल ही में एक नए म्यूजिक विडियो 'मांझा' में सलमान खान के जीजा और ऐक्टर आयुष शर्मा के साथ नजर आई थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सई मांजरेकर को अनाम तेलुगु फिल्म में लीड रोल के अप्रोच किया गया है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा में उनके ऑपोजिट वरुण तेज होंगे। भारत में 21 दिन का लॉकडाउन बतात चलें कि देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया है। लॉकडाउन के दिनों में लोग अपने घरों पर हैं। वहीं बी-टाउन सिलेब्स भी अपने काम को रोकरकर घर पर हैं और कुछ सिलेब्स अपनी गतिविधियों को सोशल मीडया पर शेयर कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2JlUgOe

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार