Corona: एंजेलिना जोली ने दान किए 7.5 करोड़

कोरोना वायरस की महामारी से दुनियाभर के 200 देश परेशान हैं। सरकारें अपना काम कर रही हैं, वहीं अब सेलिब्रिटीज भी अपने बूते मदद कर रहे हैं। सिंगर शॉन मेंडिस ने जहां कोरोना संक्रमित बच्‍चों के इलाज के लिए एक अस्‍पताल को 175k डॉलर दान में दिए हैं, वहीं मशहूर ऐक्‍ट्रेस एंजेलिना जोली ने 1 मिलियन डॉलर यानी करीब 7.5 करोड़ रुपये दान की घोषणा की है। एंजेलिना ने यह रकम एक एनजीओ को दी है, ताकि संकट की इस घड़ी में गरीब बच्‍चों का पेट भर सके। '1 अरब बच्‍चे हैं स्‍कूलों से दूर' 'ई न्‍यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'नो किड हंग्री' नाम के एनजीओ को एंजेलिना ने 1 मिलियन डॉलर की मदद की है। रिपोर्ट में एंजेलिना के हवाले से लिखा गया है, 'इस सप्ताह तक, एक अरब से अधिक बच्चे कोरोनो वायरस से जुड़े लॉकडाउन के कारण दुनियाभर के स्कूलों से बाहर हैं। कई बच्चे स्कूल के दौरान मिलने वाली देखभाल और पोषण पर निर्भर होते हैं, जिसमें अमेरिका के लगभग 22 मिलियन बच्चे भी शामिल हैं।' अध‍िक से अध‍िक बच्‍चों तक पहुंचने की कोश‍िश एंजेलिना ने आगे कहा कि यह रकम उन बच्‍चों के पोषण पर खर्च की जाएगी, जो स्‍कूल में ही भोजन करते थे और इसी पर निर्भर हैं। 'नो किड हंग्री' लगातार प्रयास कर रहा है कि अध‍िक से अध‍िक जरूरतमंद बच्‍चों तक पहुंचा जाए। इन सिलेब्रिटीज ने भी दान किए पैसे बता दें कि एंजेलिना जोली से पहले हॉलिवुड से शॉन मेंडिस, रिहाना, Arnold Schwarzenegger, Ryan Reynolds और Blake Lively जैसे सितारे भी कोरोना पीड़‍ितों और इससे प्रभावित लोगों के इलाज आदि के लिए दान कर चुके हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bsADQs

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार