सुशांत की मौत के 5 दिन पहले रिया ने चली थी ये चाल!
के साथ काम करने और रहने वालों पर ने शिकंजा कस रखा है। दीपेश सावंत, सैमुअल मिरांडा और जया साहा के साथ रिया के चैट्स सामने आ चुके हैं। इसमें ड्रग्स का ऐंगल दिखाई दे रहा है। वहीं रिपोर्ट्स हैं कि रिया ने सुशांत का घर छोड़ने से पहले हार्ड ड्राइव नष्ट करवा दिए थे। लड़ाई की बात भी आई सामने टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई के सामने कुबूल किया है कि रिया ने 8 जून को सुशांत की हार्ड ड्राइव डिस्ट्रॉय करवा दी थीं। उसी दिन वह सुशांत का अपार्टमेंट छोड़कर चली गईं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि दोनों की इस दिन लड़ाई हुई थी। यह बात पहले भी सामने आ चुकी है कि रिया ने घर छोड़ने के बाद सुशांत को ब्लॉक कर दिया था। ड्रग लिंक पर जांच शुरू रिया के वायरल चैट्स में ड्रग्स से जुड़ी सनसनीखेज बातें सामने आ चुकी हैं। इसमें रिया के ड्रग रैकेट से तार जुड़े होने की बात सामने आई थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बुधवार को रिया के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। गुरुवार को नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ऐक्शन में आ चुकी है। जल्द ही मुंबई में पूछताछ शुरू हो सकती है। परिवार का आरोप रिया ने की हत्या वहीं सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह और उनके परिवार के लोगों का मानना है कि रिया ने सुशांत को ड्रग की ओवरडोज देकर मारा है। सुशांत के पिता ने मीडिया के सामने आकर कहा है कि रिया ने उनके बेटे की हत्या की है और उसे सजा मिलनी चाहिए। इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग के ऐंगल पर भी जांच हो रही है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/34GgpTd
Comments
Post a Comment