सुशांत के असिस्टेंट अंकित का खुलासा- भैया को मैंने कभी ड्रग्‍स लेते नहीं देखा

सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन कई नए खुलासे हो रहे हैं। रीसेंटली की ड्रग डीलर की चैट सुर्खियों में आई। इस पर सुशांत के परिवार से लेकर उनके फैमिली ऐडवोकेट तक के बयान आ चुके हैं। अब सुशांत के साथ दिन-रात रहने वाले उनके असिस्टेंट का रिऐक्शन भी आया है। हेल्थ कॉन्शस थे सुशांत अंकित आचार्या सुशांत के साथ काम कर चुके हैं। इस बीच वह मीडिया को कई अहम जानकारियां भी दे चुके हैं। सुशांत की लाइफ में रिया के आने के बाद वह काम करना बंद कर चुके थे। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के पुराने स्टाफ से कई लोगों को निकाला था। अब ड्रग्स देने की बात सामने आने पर अंकित आचार्या ने टाइम्स नाऊ को बताया है कि उनके रहते सुशांत ने कभी ड्रग्स नहीं ली। वह हेल्थ को लेकर काफी सजग रहते थे। प्रोटीन, कैल्शियम और विटमिन्स जैसी चीजें ही लेते थे। रिया देती थीं खाना सुशांत का स्टाफ पहले भी बता चुका है कि कुक की जिम्मेदारी बस खाना बनाने तक ही थी। चॉय या कॉफी वगैरह सब रिया उनके हाथ से लेकर सुशांत को देती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी और सीबीआई ने रिया के डिलीट किए हुए मेसेज रिकवर किए हैं। इन मेसेजज में ड्रग्स देने की बात सामने आई है। एक चैट में रिया को जया साहा ने मेसेज भेजा है, चाय, कॉफी या पानी में 4 बूंदें डालो और उसे पीने दो। असर देखने के लिए 30 से 40 मिनट रुको। ये मेसेज 25 नवंबर 2019 का है। अंकित को मिल रही धमकियां रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकित आचार्या मीडिया में बयान देने के बाद अपनी जॉब खो चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कई बार सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उनको जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/31syyll

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार