रणदीप हुड्डा हॉस्पिटल में ऐडमिट, सर्जरी से पहले फोटोग्राफर्स ने कैमरे में किया कैद
बॉलिवुड ऐक्टर रणदीप हुड्डा जो कि सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं, अब हॉस्पिटल में ऐडमिट हो गए हैं। उन्हें मुंबई स्थित एक हॉस्पिटल के बाहर देखा गया जहां फोटोग्राफर्स ने उन्हें कैमरे में कैद किया। ऐक्टर से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि रणदीप को बुधवार की सुबह भर्ती कराया गया। उनकी एक बड़ी सर्जरी होनी है। बता दें,उन्होंने कोविड-19 से टेस्ट भी कराया था। रणदीप ने मनाया था बर्थडे हाल ही में रणदीप ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर तमाम फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों ने उन्हें बधाई दी थी। ऐक्टर ने अपने बर्थडे गिफ्ट की भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसमें वह अपनी नई साइकल के साथ पोज देते दिख रहे थे। रणदीप ने साइन किया इंटरनैशनल प्रॉजेक्ट इससे पहले कोरोना वायरस लॉकडाउन के बारे में बात करते हुए रणदीप ने कहा था, 'महामारी के बीच अंदर और बाहर से मैंने खुद को डिवेलप करने की कोशिश की है। मैं कई कहानियां पढ़ रहा हूं और एक हॉलिवुड टैलंट एजेंसी को भी साइन किया है। इस इंटरनैशनल प्रॉजेक्ट और भी रास्ते खोल दिए हैं।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YBeifQ
Comments
Post a Comment