कंगना ने शेयर की भांजे पृथ्वीराज संग क्यूट तस्वीर, हो गई वायरल

बॉलिवुड की 'क्वीन' कुछ दिनों पहले ही पर अपने वैरिफाइड अकाउंट के साथ आई हैं। जब से वह पर ऑफिशली आई हैं तब से लगातार उनके बेबाक बयान और तस्वीरें सामने आ रहे हैं। कंगना की पॉप्युलैरिटी अब तेजी से सोशल मीडिया पर भी बढ़ती ही जा रही है। कुछ ही दिनों में ट्विटर पर उनके 8 लाख 91 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं और यह संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने भांजे और बहन रंगोली चंदेल के बेटे पृथ्वीराज की अपने साथ एक बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को कंगना के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। तस्वीर में कंगना पृथ्वीराज के साथ खेलती नजर आ रही हैं जबकि पृथ्वी कैमरे की तरफ देख रहा है। इससे पहले कंगना ने ट्विटर पर अपनी एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की थी जो उनकी पिछली फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के शूटिंग के वक्त की थी। उस वक्त शूटिंग करते वक्त कंगना के चोट लग गई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना पिछली बार फिल्म 'पंगा' में दिखाई दी थीं। अब वह अपनी अगली फिल्म 'थलाइवी' में दिखाई देंगी जो तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की बायॉपिक है। इसके अलावा कंगना फिल्म 'तेजस' में भी दिखाई देंगी जिसमें वह भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलट के किरदार में दिखेंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YwyjUA

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार