परिणीति चोपड़ा ने किया खुलासा- 18 की उम्र में पहली बार किया किस, इस ऐक्टर पर आया था दिल

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस की फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' हाल ही रिलीज हुई और उनके काम को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ के बारे में कई खुलासे किए हैं। परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो नेटफिलक्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसमें उन्होंने Do You Remember चैलेंज लिया है। इस चैलेंज के दौरन परिणीति चोपड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातों को फैंस के साथ शेयर किया। परिणीति चोपड़ा से पूछा जाता है कि उन्होंने आखिरी मैसेज किसे किया था, इस पर वह जवाब देते हुए कहती हैं कि अपनी मैनेजर नेहा को मैसेज किया था। ऐक्ट्रेस आगे बताती हैं कि 18 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार किस किया था। परिणीति चोपड़ा ने अपनी पहले डेट के बारे में खुलासा करते बताया, 'मैं कभी डेट पर नहीं गई। हम घर पर मिलते थे और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते थे। मूवी देखते और खाना ऑर्डर करके साथ में खाते थे।' परिणीति चोपड़ा ने यह भी बताया कि सैफ अली खान उनके पहले क्रश हैं। परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। रिभू दासगुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के अलावा अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3q2GRgP

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार