प्रभास की 'आदिपुरुष' में लक्ष्मण बनेंगे सनी सिंह? शुरू कर दी शूटिंग

जब से डायरेक्टर ओम राउत ने सुपरस्टार के साथ फिल्म '' बनाने की घोषणा की है, तभी से यह लगातार चर्चा में है। रामायण की कहानी पर बन रही इस भव्य फिल्म में प्रभास भगवान राम की जबकि सैफ अली खान लंकेश रावण की भूमिका निभाने वाले हैं। अब इस फिल्म की कास्ट में एक और कलाकार शामिल हो गया है। माना जा रहा है कि फिल्म में लक्ष्मण का किरदार 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फेम निभाने जा रहे हैं। सनी सिंह ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें एक स्वीट मेसेज के साथ छोटा सा गिफ्ट भेजा है। सनी सिंह ने इस वेलकम नोट के साथ गिफ्ट की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वेलकम नोट पर लिखा है, 'डियर सनी, एक बार फिर शुक्रिया...हमारे साथ सफर का पहला दिन शुरू हो गया। भगवान ने चाहा तो ऐसे और भी होंगे। बहुत सारा प्यार, ओम।' सनी ने भी इस वेलकम नोट के लिए डायरेक्टर को धन्यवाद किया है। बता दें कि पिछले साल ही ओम राउत ने 'आदिपुरुष' की घोषणा की थी। यह फिल्म भारी-भरकम बजट और कास्ट के साथ बनेगी। फिल्म में सीता का किरदार कौन हिरोइन निभाएंगी यह अभी तक पूरी तरह कन्फर्म नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि इस किरदार के लिए कृति सैनन का चुनाव किया गया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bCBvDI

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार