मालदीव में बिपाशा बसु के इस साइकलिंग वीडियो के अंत में कुछ ऐसा हुआ कि लोगों ने पूछा-ब्रेक नहीं थे क्या दीदी?

बिपाशा बसु हसबैंड करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव में हैं और अब उन्होंने वहां से साइकलिंग वीडियो शेयर किया है। समंदर किनारे बड़े रेजॉर्ट के साथ बने रास्ते पर बिपाशा साइकल चलाती नजर आई हैं। हालांकि, इस क्यूट वीडियो पर वह काफी ट्रोल भी हो रही हैं। बिपाशा ने साइकलिंग वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और लिखा है कि वह आइलैंड पर खुद को साइकल चलाने से रोक नहीं सकतीं। हालांकि, इस वीडियो के अंत में साइकल रोकने में बिपाशा को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी, जिसपर लोगों ने सवाल पूछा है कि क्या कोई ब्रेक नहीं है साइकल में? किसी ने खिंचाई करते हुए कहा- ब्रेक भी होता है उसमें दीदी। लोगों ने पैर से साइकल रोकने पर उनसे एक ही सवाल पूछा है- ब्रेक नहीं थे क्या साइकिल में? बता दें कि बिपाशा हसबैंड करण सिंह ग्रोवर के साथ हाल ही में मालदीव पहुंची। मौका था करण के बर्थडे सेलिब्रेशन का, जिसे उन्होंने वहां जमकर सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कई झलकियां दोनों ऐक्टर्स ने इंस्टाग्राम पर अपने-अपने फैन्स से शेयर की हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2MtGpKQ

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार