शनाया कपूर ने फिर दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स, फैंस बोले- खतरे में नोरा फतेही का करियर

बॉलिवुड ऐक्टर संजय कपूर की बेटी अभी फिल्मी पर्दे से तो दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। शनाया कपूर ने एक बार फिर अपना डांस वीडियो शेयर किया है। उनका यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वह खूब कॉमेंट कर रहे हैं। शनाया कपूर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'एक गाना, दो अलग-अलग स्टाइल में।' शनाया कपूर के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि म्यूजिक पर वह पहले अकेले डांस करती हैं और फिर उसी म्यूजिक पर कोरियोग्राफर के साथ डांस करती हैं। शनाया कपूर के बॉलिवुड डेब्यू पर संजय कपूर ने एक इंटरव्यू में संजय कपूर ने कहा था कि उनकी बेटी के डेब्यू में कोरोना महामारी के चलते देरी हुई है। हालांकि, संजय कपूर को उम्मीद है यह बहुत जल्द होगा। बताते चलें कि शनाया कपूर के भले फिल्मी पर्दे पर नजर न आई हो लेकिन वह बॉलिवुड इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत कर चुकी हैं। शनाया कपूर फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' में अस्सिटेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3sCb5cr

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार