बिपाशा बसु ने समंदर किनारे पूल में की मस्ती, वीडियो में कैद हुआ मालदीव के रेजॉर्ट का नजारा

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने मालदीव से कुछ मजेदार वीडियोज़ शेयर किए हैं। मालदीव के रेजॉर्ट में दोनों स्विमिंग पूल का मजा लेते दिख रहे हैं। बिपाशा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे जन्नत बताया है। बता दें कि करण सिंह ग्रोवर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए दोनों मालदीव पहुंचे हैं। पिछलो दिनों बिपाशा बसु ने इस धमाकेदार सेलिब्रेशन का वीडियो भी शेयर किया, जिसमें समंदर की लहरों के बीच दोनों मस्ती करते दिखे। अब लेटेस्ट वीडियो में बिपाशा समंदर से सटे पूल का मजा लेती दिख रही हैं। इस वीडियो में बिपाशा पिंक स्विमवेयर में पूल में पानी के बीच काफी मस्ती करती दिख रही हैं। करण सिंह ग्रोवर ने भी अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पूल को इंजॉय करते दिख रहे हैं। इसके अलावा करण ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसका कैप्शन डांसिंग मंकी लिखा है। इस वीडियो में दोनों अपने कमरे में जमकर डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को बिपाशा शूट कर रही हैं और दोनों कैमरे के सामने मस्ती करते नजर आ रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3aVIIjp

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार