श्रीदेवी ने हाथ से लिखकर बेटी को भेजा था नोट, डेथ ऐनिवर्सरी पर इसे पोस्ट कर भावुक हुईं जान्हवी कपूर

श्रीदेवी ने आज के ही दिन (24 फरवरी 2018) को इस दुनिया को हमेशा को अलविदा कह दिया था। श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सरी पर आज जान्हवी कपूर ने मां का लिखा एक प्यार भरो नोट शेयर किया है। पर आज उनके चेन्नै वाले घर पर पूजा भी रखी गई है। जान्हवी कपूर ने श्रीदेवी के हाथों से लिखे खत की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी लाड़ली के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। मायूस जान्हवी कपूर ने इस नोट को शेयर करते हुए मां को मिस करने की बात कही है। जान्हवी के इस पोस्ट में श्रीदेवी की लिखा वो लाइन है, जिसमें उन्होंने अपनी बिटिया को दुनिया की सबसे प्यारी बच्ची कहा है। श्रीदेवी ने इस खत में लिखा था, 'आई लव यू मेरी लब्बू, तुम इस दुनिया की सबसे बेस्ट बेबी हो।' बताया गया है कि श्रीदेवी की तीसरी पुण्यतिथि पर जान्हवी, खुशी कपूर और बोनी कपूर चेन्नै वाले घर पर पूजा का आयोजन कर रहे हैं। बता दें कि उस वक्त श्रीदेवी अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं, जहां से उनकी मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री और फैन्स को हिलाकर रख दिया। मौत के कुछ घंटे पहले के इस शादी के कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर आज तक छाए हैं, जिसमें वह अपनी फैमिली के साथ जमकर डांस करती नजर आई हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qPnPeZ

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार