कंगना रनौत केस: रितिक रोशन को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, 27 फरवरी को बयान देने बुलाया

की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने ऐक्ट्रेस से जुड़े आईटी ऐक्ट के मामले में को पूछताछ और बयान दर्ज कराए जाने के लिए समन भेजा है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया है कि रितिक को 27 फरवरी को इस मामले में पेश होने के लिए कहा गया है। इस केस में रितिक और कंगना दोनों ने कथित तौर पर एक दूसरे को ईमेल्स भेजे थे। यह समन साल 2016 से जुड़े केस में है, जिसे दो महीने पहले CIU को ट्रांसफर कर दिया गया था। उस केस में शिकायतकर्ता भी रितिक रोशन ही हैं। कंगना रनौत से जुड़े इस केस का पहले साइबर पुलिस स्टेशन इनवेस्टिगेशन कर रही थी। रितिक रोशन ने 5 साल पहले आईपीसी के सेक्शन 419 और आई ऐक्ट के सेक्शन 66 (सी) और 66 (डी) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कंगना रनौत से जुड़ा विवाद इसी के बाद कई महीनों तक सुर्खियों में रहा था। दोनों ने एक दूसरे को कई लीगल नोटिस भेजे थे। इसलिए इस केस में बाद में कंगना का भी स्टेटमेंट लिया जा सकता है। रितिक रोशन को साल 2013-14 में उनके मेल आईडी पर सैकड़ों मेल आए थे। नामी वकील महेश जेठमलानी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को इसी संदर्भ में दिसंबर, 2020 में एक पत्र लिखा था कि उस केस में अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है। उसी के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने वह केस साइबर सेल से CIU को ट्रांसफर कर दिया था। बता दें कि कंगना रनौत ने कथित तौर पर रितिक रोशन पर यह आरोप लगाया था कि वह उनके साथ रिलेशनशिप में थे और उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद दोनों के बीच काफी टाइम तक एक-दूसरे को कानूनी नोटिस भेजे गए थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2MrDd2t

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार