Pearl V Puri बने हैं नाबालिग के पैरंट्स के झगड़े के शिकार? मां-बाप में चल रहा है तलाक केस

'नागिन' फेम टीवी ऐक्‍टर () एक नाबालिग लड़की से रेप और छेड़खानी के आरोप (Rape And Molestation Case) में गिरफ्तार हो गए हैं। शुक्रवार को उन्‍हें कोर्ट ने 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया है। एक ओर जहां एकता कपूर (Ekta Kapoor) से लेकर अनिता हसनंदानी (Anita Hassanandani) और निया शर्मा (Nia Sharma) से कर‍िश्‍मा तन्‍ना (Karishma Tanna) तक पर्ल से सपोर्ट में नजर आ रहे हैं, वहीं अब रेप और छेड़खानी के आरोप पर भी सवाल उठने लगे हैं। 'ईटाइम्‍स' की एक रिपोर्ट में आशंका जाहिर की गई है कि क्‍या नाबालिग लड़की के माता-पिता के बीच झगड़े के कारण पर्ल पर रेप और छेड़खानी के आरोप लगाए गए हैं? लड़की के माता-पिता का चल रहा तलाक केसरिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि पर्ल वी पुरी पर जिस नाबालिग लड़की से रेप का आरोप है, उसके माता-पिता के बीच तलाक का केस भी चल रहा है। यही नहीं, दोनों बेटी की कस्‍टडी को लेकर भी कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। एक सूत्र ने 'ईटाइम्‍स' को बताया, 'लड़की के पिता भी उस दौरान शो 'बेपनाह प्यार' में पर्ल के साथ काम कर रहे थे, जिस दौरान यह केस दर्ज हुआ और ऐक्‍टर को रेप का आरोपी बनाया गया है। यही नहीं मामले में लड़की की मां को भी आरोपी बनाया गया।' तब 5 साल की थी बच्‍ची, मां को भी बनाया है मामले में आरोपीपर्ल वी पुरी के मामले में ट्विस्‍ट तब आया, जब कथ‍ित तौर पर दावा किया गया कि नाबालिग लड़की और उसकी मां ने साफ तौर पर इनकार कर दिया है कि शो के सेट पर ऐसी कोई घटना घटी थी। डीसीपी संजय पाटिल कहते हैं, 'वह बच्‍ची तब सिर्फ पांच साल की थी, ऐसे में उसे बहकाया नहीं जा सकता है। उसकी रिपोर्ट भी मेडिकल अफसर के पास है। मामले में हम मां की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं।' क्‍या बोले कमिश्‍नर सदानंद दत्तेऐक्‍टर पर्ल वी पुरी को वालिव पुलिस थाने ने शुक्रवार, 4 जून को IPC की धारा 376 AB और POCSO ऐक्‍ट 4, 8, 12,19, 21 के तहत गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी 2019 के एक पुराने केस में हुई है। मीरा भायंदर के कमिश्नर सदानंद दत्ते ने बताया कि पर्ल वी पुरी को शुक्रवार शाम को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। डीसीपी ने सबूत इक्‍ट्ठा करने के बाद ही यह गिरफ्तारी की है। 2019 में ही दर्ज किया गया था मामलाडीसीपी संजय पाटिल ने कहते हैं, 'पीड़‍ित ने 2019 में वालीव पुलिस थाने में PC 376 AB और POCSO ऐक्‍ट 4, 8, 12,19, 21 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसमें आरोप लगाया गया कि पर्ल वी पुरी ने लड़की का यौन शोषण किया, जब वह महज 5 साल की थी।' पर्ल के सपोर्ट में उतरी टीवी ऐक्‍ट्रसेज की फौजदूसरी ओर, इन सब के बीच टीवी इंडस्‍ट्री से पर्ल वी पुरी को खूब सपोर्ट मिल रहा है। एकता कपूर ने भी शनिवार को यही कहा कि यह आरोप लड़की के पिता ने लगाए हैं। जबकि एकता का कहना है कि उन्‍होंने लड़की की मां से बात की है और उनका कहना है कि उस दिन ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। दूसरी ओर, अनिता हसनंदानी, निया शर्मा, रक्षंदा खान, करिश्‍मा तन्‍ना से लेकर राखी सावंत तक का कहना है कि पर्ल पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। इन महिला ऐक्‍टर्स का कहना है कि पर्ल एक बेहद सुलझे हुए और शरीफ इंसान हैं, ऐसे में उनके ऊपर इस तरह के आरोप में कोई सच्‍चाई नहीं जान पड़ती है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3cjnQTk

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार