दिशा पाटनी ने वाइट बिकिनी में ढाया कहर, अदा पर फैंस का दिल धड़कने को मजबूर

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस (Disha Patani) फिल्मों में तो अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का ध्यान खींचती ही हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटोज से लोगों को दीवाना बना देती हैं। दिशा पाटनी ने एक बार फिर बिकिनी में अपनी तस्वीर ( Bikni Photos) शेयर की है। उनकी इस तस्वीर पर दिल धड़कने पर मजबूर हो गया। ऐक्ट्रेस की इस तस्वीर को 6 घंटे में 17 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके थे। दिशा पाटनी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह वाइट बिकिनी में समंदर के अंदर खड़ी हुई हैं। दिशा पाटनी की ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। ऐक्ट्रेस की इस तस्वीर पर फैंस के अलावा बॉलिवुड सिलेब्स भी कॉमेंट कर रहे हैं। दिशा पाटनी का ये पहला मौका नहीं जब उन्होंने बिकिनी में अपनी तस्वीर शेयर की है। वह अक्सर बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दिशा पाटनी अधिकतर समंदर के किनारे और समंदर के अंदर की तस्वीरें शेयर करती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' में नजर आई थीं। दिशा पाटनी अब फिल्म 'एक विलन 2' में अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3A277OL

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार