अमिताभ ने दिव्यांग बच्चों संग गाया राष्ट्रगान
71वें के अवसर पर रविवार को ने कहा कि दिव्यांग बच्चों (श्रवण बाधित) के साथ राष्ट्रगान गाया। उन्होंने कहा कि यह मौका पाकर वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इसका विडियो शेयर किया है। ट्विटर पर शेयर किया विडियो अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो क्लिप को पोस्ट किया जिसमें उन्हें सांकेतिक भाषा में ‘जन गण मन’ गाते देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मेरा गर्व, मेरा देश, मेरा गणतंत्र दिवस... दिव्यांग बच्चों के साथ राष्ट्रगान-इनमें से कुछ सुन नहीं सकते और कुछ बोल नहीं सकते हैं...उनके साथ आकर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’ कोलॉज भी शेयर किया इसके अलावा बिग बी ने इसके साथ ही अपनी तस्वीरों का एक कोलॉज भी शेयर किया है जिसमें उनके जैकेट का रंग तिंरगे के तीन रंगों के समान है। वहीं, उन्होंने अपनी आवाज में राष्ट्रगान गाते हुए भी एक विडियो शेयर किया है। बिग बी के पास कई फिल्में वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन के पास इस समय कई फिल्में हैं। इन फिल्मों में ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘चेहरे’ और ‘गुलाबो सिताबो’ में नजर आएंगे। बताते चलें कि हाल ही में बिग बी का दादा साहब फाल्के पुरस्कार सम्मानित किया गया था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2O0VsJu
Comments
Post a Comment