'मिस इंडिया' में नजर आएंगी कीर्ति सुरेश

साउथ में अपनी एक्टिंग से अलग मुकाम हासिल कर चुकीं ऐक्ट्रेस के पास इन दिनों कई फिल्में हैं। फिलहाल वह फिल्म '' का हिस्सा हैं। हाल ही में उन्होंने हैदराबाद में फिल्म का कुछ हिस्सा शूट किया है। कीर्ति के फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के निर्देशक नरेंद्र नाथ हैं। इन दिनों साउथ इंडिया में 'मिस इंडिया' की खूब चर्चा है। कीर्ति सुरेश के कारण यह फिल्म और चर्चा में है। पिछले महीने ही इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे फैन्स ने खूब सराहा। 'महानती' के लिए नैशनल अवॉर्ड टीजर में कीर्ति बेहद खूबसूरत दिखीं हैं। खास बात यह कि फिल्म के लोकेशन्स भी बेहद प्यारे बन पड़े हैं। खासकर यूरोप में जब कीर्ति घूम रही हैं। वहां के लोकेशन फैन्स को बेहद पसंद आए हैं। बता दें कि कीर्ति सुरेश को फिल्‍म 'महानती' में निभाए गए अपने किरदार के लिए बेस्‍ट ऐक्‍ट्रेस का नैशनल अवॉर्ड मिल चुका है। यह थी फिल्म की कहानी साल 2018 में आई इस फिल्‍म की कहानी लेजंडरी ऐक्‍ट्रेस सावित्री पर बेस्‍ड थी, जिन्‍हें साउथ इंडियन सिनेमा में काफी पसंद किया जाता है। फिल्‍म में दिखाया गया कि कैसे सावित्री की पर्सनल लाइफ में दुखद घटनाएं होती हैं और डिप्रेशन से बाहर न आ पाने के कारण वह शराब के नशे में रहने लगती हैं। फिल्‍म में सावित्री का रोल कीर्ति ने ही निभाया जिसे इतना सराहा गया कि वह पहले से और ज्‍यादा पॉप्‍युलर हो गईं। अजय देवगन के साथ बॉलिवुड में डेब्यू! कीर्ति ने लीड ऐक्‍ट्रेस के तौर पर 2013 में आई हॉरर फिल्‍म 'गीतांजलि' से अपना मलयालम डेब्‍यू किया। इस फिल्‍म में वह डबल रोल में नजर आई थीं। कीर्ति जल्‍द ही बॉलिवुड में डेब्‍यू करने वाली हैं। वह इंडस्‍ट्री के टॉप स्‍टार अजय देवगन के साथ दिख सकती हैं। यह फिल्‍म फुटबॉल प्‍लेयर सैय्यद अब्‍दुल रहीम पर बेस्‍ड होगी और इसमें वह अजय की पत्‍नी का किरदार निभाने वाली है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Go6JPW

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार