अमिताभ संग दिव्यांका को देख यह बोले फैन्स

'भरोसा करता है तो उन पर भरोसा करना आपकी जिम्मेदारी है..' यह बात बोलते हुए बिग बी दिव्यांका त्रिपाठी को उनके दुपट्टे से पकड़कर ले जा रहे थे। वहां मौजूद लोग यह सब देख रहे थे और हैरान थे। लेकिन इससे पहले कि आप कुछ और समझें, हम बता दें कि यह एक ऐड शूट की बात हो रही है। दरअसल टीवी की पॉप्युलर ऐक्ट्रेसेस में से एक दिव्यांका ने हाल ही में बिग बी के साथ एक शूट किया, जिसका एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह विडियो एक ऐड शूट का है, जिसमें बिग बी दिव्यांका को दुपट्टे से पकड़कर ले जा रहे हैं। दिव्यांका की मुराद हुई पूरी दिव्यांका ने तो कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें कभी सदी के महानायक और 'बॉलिवुड के शहंशाह' के साथ काम करने का मौका मिलेगा। दिव्यांका के साथ-साथ फैन्स भी काफी एक्साइटेड हो गए। इस विडियो पर कॉमेंट करते हुए किसी ने लिखा, 'जा दिव्यांका जा, जी ले अपनी जिंदगी।' तो वहीं किसी ने लिखा, 'वह चाहते हैं कि आप बॉलिवुड में आएं क्योंकि आप उसी के लायक हैं।' 'जहां बिग बी, वहां 'बिग डील' इस विडियो पर दिव्यांका के पति विवेक दहिया ने भी कॉमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'जब बात बिग बी की होती है तो वह 'बिग डील' होती है।' दिव्यांका द्वारा शेयर किया गया यह विडियो काफी दिलचस्प कॉमेंट्स से भरा पड़ा है। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें, तो दिव्यांका हाल ही में 'ये है मोहब्बतें' में नजर आई थीं। वहीं बिग बी इस साल 'ब्रह्मास्त्र', 'चेहरे' और 'गुलाबो सिताबो' में नजर आएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37MvkKa

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार