रिव्यू: कैसी है हिमेश की 'हैपी हार्डी ऐंड हीर'

'' बतौर ऐक्टर की यह दसवीं फिल्म है। कलाकार के रूप में अपनी खूबियों-खामियों को जानते हुए उन्होंने खुद को दमदार संगीत के साथ डबल रोल में पेश किया है। परदे पर उन्हें दोहरी भूमिका में देखकर यह अंदाजा हो जाता है कि उन्होंने अपने अभिनय पक्ष पर कड़ी मेहनत की है। कहानी: हैपी बचपन से ही लूजर के रूप में जाना जाता है, मगर कमाल की बात यह है कि वह अपने लूजर होने को भी सेलिब्रेट करता है। उसके बचपन का प्यार हीर उसके इस रवैये से चिढ़ती है, मगर वह हैपी को अपना सबसे करीबी दोस्त मानती है। बचपन से लेकर जवानी की दहलीज पर कदम रखते हुए हैपी (हिमेश रेशमिया) ने प्यार सिर्फ हीर () से किया, मगर वह कभी उसे अपने दिल की बात कह नहीं पाया। अचीवर्स को पसंद करनेवाली हीर की जिंदगी में एक दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब हैपी उससे नाराज होकर कुछ कर दिखाने की जिद से हीर से दूर हो जाता है और उसी बीच हीर की जिंदगी में कामयाब और अचीवर कहलाने वाले लोकप्रिय गायक और बिजनसमैन हार्डी (हिमेश रेशमिया) की एंट्री होती है। हार्डी हीर को चाहने लगता है और हीर भी। दोनों की चाहत अभी परवान चढ़ ही रही होती है कि एक ऐसा हादसा होता है, जहां हीर दोराहे पर आकर खड़ी हो जाती है। उसे अब लूजर और अचीवर में से किसी एक को चुनना है? वह किसे चुनेगी? यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। रिव्यू: निर्देशक राका ने कहानी में प्यार और फ्रेंड जोन जैसे कश्मकश को दर्शाया है। इसे आप रोमांटिक फैमिली फिल्म कह सकते हैं, जो 90 के दशक की फिल्मों की याद दिलाती है। राका अगर सीक्वेंसेज में थोड़ा ड्रामा और थ्रिल ऐड कर पाते तो कहानी दमदार हो सकती थी, क्योंकि कई जगहों पर यह सपाट लगने लगती है, मगर वह लंदन की खूबसूरती को दर्शाने में कामयाब रहे हैं। चंदन कोवली की सिनेमटॉग्रफी आकर्षक है। फिल्म का स्क्रीनप्ले चुस्त हो सकता था। अभिनेता के रूप में हिमेश ग्रो हुए हैं। परदे पर उन्हें देखना अटपटा नहीं लगता। उन्होंने अपने लिए सहज-सिंपल रोल चुने, जिन्हें वह निभा ले गए हैं। सोनिया मान अपने किरदार में क्यूट और खूबसूरत लगी हैं। सहयोगी कास्ट ठीक-ठाक है। संगीत फिल्म का सबसे सशक्त पहलू है। हिमेश रेशमिया के संगीत में तकरीबन सभी गाने पसंद किए जा रहे हैं। हिमेश रेशमिया और रानू मंडल का गाया हुआ 'तेरी मेरी कहानी' को म्यूजिक लवर्स ने काफी पसंद किया है। 'क्यूई पाई', 'लुटेरी', 'आशिकी में तेरी' और 'आ आ आशिकी में तेरी 2.0' भी संगीत प्रेमियों को भा रहा है। क्यों देखें: दमदार म्यूजिक और हिमेश रेशमिया के फैंस यह फिल्म देख सकते हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2GC4Mj4

Comments

Popular posts from this blog

जाह्नवी कपूर ने दो महीने बाद किया खुलासा, श्रीदेवी ने निधन की एक रात पहले जाह्नवी से बोली थी ये बात.

हाॅट और बोल्ड लुक में इंटरनेट पर सनसनी मचा रही यह भारतीय सिंगर।

सेक्सी ब्लू गाउन मेंं जाह्नवी का हॉट अवतार